Sunday, May 23, 2021
Home
Unlabelled
आनी,निरमण्ड, निथर,करसोग दर्पण समाचार बुलेटिन 23/05/2021
आनी,निरमण्ड, निथर,करसोग दर्पण समाचार बुलेटिन 23/05/2021
नागरिक उपमंडल आनी में अब सब्जियों की बिक्री होगी निर्धारित मूल्य के अनुसार। इस बाबत जिलाधीश कुल्लू शीघ्र ही सब्जी बिक्री मूल्य सूची जारी करेंगे।
नागरिक चिकित्सालय निरमंड में 22 मई को हुए कुल 83 कोविड टेस्टों में से 7 टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें से छह व्यक्ति ग्राम पंचायत शिश्वी के अवेरा वार्ड से है जबकि एक टिकरी गांव से है। इस प्रकार स्वास्थ्य खंड निरमंड में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 73 है सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
करसोग क्षेत्र के अंतर्गत केलोधार बाजार संजीवनी महिला मंडल के सदस्यों के सौजन्य से हुआ सैनिटाइज।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग ने स्थानीय विधायक हीरालाल को आड़े हाथ लिया।
नागरिक अस्पताल करसोग में तैनात एकमात्र स्पेशलिस्ट डॉक्टर का हाल में स्थानांतरण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में बवाल है। इस अस्पताल पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 62 पंचायतों के लोग निर्भर हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment