गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो जगातखाना।
20 मई।
विकास खण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत बाड़ी, तुनन व जग़ातखाना की बीडीसी मेंबर नीना जोशी ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटाइजर तथा मास्क बनाने के लिए विभिन्न पंचायतों के महिला मण्डलों को कपड़ा बांटा।
उन्होंने ग्राम पंचायत जग़ातखाना के महिला मंडल भड़ेल, थाचवा, सिसवासेरी,चाटी, शरशाया
ग्राम पंचायत तुनन के महिला मंडल गुंडी,विशालाई, गाँवबील,कशैल, डुमगा, तुनन और ग्राम पंचायत बाड़ी के महिला मंडल डिमणिधार की महिलाओं को कपड़ा बांटा। सभी पंचायतो के महिला मंडल व वार्ड सदस्यों ने पंचायत समिति सदस्या नीना जोशी को इस नेक कार्य के निर्वहन में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया और उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उनके साथ प्रधान ग्राम पंचायत तुनन चन्द्रा देवी,उपप्रधान तुनन पुने राम व सभी पंचायतो के वार्ड सदस्य अलग-अलग जगह पर मौजूद रहे। नीना जोशी ने ग्राम पंचायत तुनन के सभी वार्ड को सैनिटाइज भी किया तथा लोगो से अपील की है कि वे कोरोना कर्फ्यू का पालन करे, वेबजह घर से बाहर न निकले,सामाजिक दूरी बनाए रखे तथा सरकार के नियमो का पालन करे।इसके साथ साथ उन्होंने सभी लोगो के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली व लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड का टीका जरूर लगाएं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.