Thursday, May 13, 2021
Home
Unlabelled
संत निरंकारी मिशन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, नालागढ़ और तरेटी में कोविड केयर सेंटर चलाने का इच्छुक।
संत निरंकारी मिशन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, नालागढ़ और तरेटी में कोविड केयर सेंटर चलाने का इच्छुक।
जिला ब्यूरो कांगड़ा।
13 मई।
संत निरंकारी मिशन ने कोरोना संकट के समय हिमाचल प्रदेश के चार स्थानों मंडी,नालागढ़, कांगड़ा और तरेटी में कोविड केयर सेंटर चलाने की इच्छा जताई है।कल इस बारे में मिशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस बारे में वर्चुअल मुलाकात की। जोगिंदर सिंह सेवादल प्रभारी बागीपुल, जिला कुल्लू ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मिशन प्रत्येक सेंटर में पच्चीस बेड तथा हर बेड के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध होगी और कोरोना रोगियों को तीन समय भोजन दिया जाएगा।दिल्ली ग्राउंड नंबर आठ में एक हजार बेड और हर बेड के साथ कंसंट्रेटर मिशन के सौजन्य से कोविड केयर सेंटर चालू है।मिशन पूरे विश्व में मानवता के लिए सेवाएं दे रहा है।ये सभी सेंटर एक सप्ताह के भीतर काम करना शुरू कर देंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment