लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
ब्यूरो जगातखाना।
भाजपा मंडल रामपुर ने सेवा ही संगठन भाग -2 अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष भीम सेन ठाकुर की अध्यक्षता में आज रामपुर के खनेरी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का हाल चाल जाना व उनको फल तथा महिला मोर्चा द्वारा बनाए गए मास्क भी वितरित किए।
खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में अभी 23 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। कोविड वॉर्ड में मरीजों की सुविधा के लिए 50 बिस्तरों की सुविधा के साथ ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं ।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भीम सेन ठाकुर के साथ मंडल महामंत्री अनील चौहान , पूर्व प्रत्याशी बृज लाल ,मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र मिलर ,आई टी संयोजक हेमराज कश्यप,महिला मोर्चा की अध्यक्षा बिशना भंडारी ,पार्षद स्वाति बंसल , शहरी महिला मोर्चा की अध्यक्षा मनीषा मित्तल
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.