बागीपुल में निरंकारी मिशन सत्संग के बैनर तले आयोजित हुआ कोरोना बचाव जागरूकता और सेनिटाइजेशन कार्यक्रम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, May 30, 2021

    बागीपुल में निरंकारी मिशन सत्संग के बैनर तले आयोजित हुआ कोरोना बचाव जागरूकता और सेनिटाइजेशन कार्यक्रम।

    सूरज बाला।
    उपमंडल ब्यूरो आनी।
    30मई।
    संत निरंकारी मिशन सत्संग ब्रांच बागीपुल के तत्वावधान में बागीपुल में आर्युवैदिक हाॅस्पीटल, प्राथमिक पाठशाला, बस स्टैंड और पूरे बाजार को सैंनीटाईज किया। स्थानीय लोगों को  स्वंयसेवी अनिल सोनी और मीना सोनी ने कोरोना महामारी से बचाव के बारे भी जागरूक कराया और वैक्सीनेशन के प्रति भी सभी लोगों को अवगत कराया।सेवादल के जवान महेन्द्र ब्रामटा ने भी सैंनीटाईजेशन में भाग लिया। बाल संगत के सदस्य सृष्टि सोनी, मोक्ष सोनी और बरुण सोनी ने भी इस जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही पूरे बागीपुल को सैंनीटाईज किया गया।   लगातार ये सेवादार अपनी सेवाएं मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव से देते रहते हैं। संत निरंकारी मिशन वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान पूरे विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। रिकांगपीओ में भी कोविड कैयर सैंटर में शाम का भोजन एक महीने से प्रदान कर रहे हैं और नालागढ़ में कोविड कैयर सैंटर संत निरंकारी सत्संग भवन में चल रहा है। दिल्ली ग्रांउड नंबर 8 में 1000 बैड का कोविड कैयर सैंटर मानवता की सेवा में चल रहा है।भारत में कई भवनों में वैक्सीनेशन भी चल रहा है। संत निरंकारी मिशन समय - समय पर ब्लड डोनेशन, आपदा में भी अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करते हैं। नर सेवा, नारायण पूजा के ध्येय को लेकर ये मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं। यह जानकारी स्थानीय मुखी निर्मल सोनी ने प्रदान करते हुए बताया कि अभी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार पूरे विश्व में मिशन के अनुयायी और सेवादार अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।,

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.