Wednesday, May 1, 2024
Home
UNA दर्पण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने गगरेट मंडल चुनावो को लेकर की चर्चा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने गगरेट मंडल चुनावो को लेकर की चर्चा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने गगरेट मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विकास का मुद्दा प्रमुखता से लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का व्याख्यान आम जनमानस तक जा क़र करें और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सौदान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचार से बना राजनीतिक दल है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का निर्माण करके धरातल पर गरीब, शोषित, बंचित समाज तक पहुंचाकर समावेशी विकास को तरजीह देता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। पूरे देश में भाजपा 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से देश को कमजोर करने की अपनी जनविरोधी रणनीति जनता के सामने उजागर की है। राष्ट्र विरोधी ताकतों का साथ देने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियां का भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि परिवार कि कमाई पर कांग्रेस का घोषणापत्र बताओ रहा कि सत्ता में आते ही समाज में तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर सनातनी कमाई का लाभ विशेष वर्ग को देने कि फिराक में है। सौदान सिंह ने कहा प्रदेश की जनता देशसहित कांग्रेस मुक्त लोकसभा निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।
गगरेट विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार के लिए जुटे हैं। भाजपा के मंडल समेत सभी मोर्चो का भरपूर सहयोग नुक्कड़ सभाओं व पार्टी के कार्यक्रमों में मिल रहा हैं। गगरेट क्षेत्र के कार्यकर्ता एक मिशन को लेकर चुनाव में सहयोग कर रहे हैं। क्योंकि यहां देश में तीसरी बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवी बार भारी मतों के अंदर से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा व हिमाचल में हो रहा उपचुनाव काफी मायने रखने के साथ ही अहम भी हैं। क्योंकि इसमें प्रत्येक मतदाता एक वोट यहां मोदी सरकार बनाने को डालेगा। वहीं एक वोट प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए डालेगा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गगरेट क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के आगमन पर उनका तहेदिल से स्वागत करते हैं। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का भव्य स्वागत किया और शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विजय चौधरी, गगरेट मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार राजू, पूर्व विधायक नवीन धीमान,गगरेट क्षेत्र के प्रभारी सुनील शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला, विशाल शर्मा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल,राकेश कुमारी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment