अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश/आनी, 30 मई : आनी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां मतदान केदो को रवाना कर दी गई है। वीरवार को हरिपुर कॉलेज से 143 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। शेष दो महिला बूथ की पार्टियों को 31 मई को रवाना किया जाएगा। 1 जून 2024 को मतदान होगा।
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश शर्मा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि 1 जून को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.