Friday, May 17, 2024
एसएएस नगर पुलिस ने हासिल की एक बड़ी सफलता।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पंजाब में एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कनाडा स्थित लकबीर लांडा और यूएसए स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल के दो सहयोगियों अजयपाल और शरण उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है। सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था, वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था।
एसएएस नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से 20 जिंदा कारतूस समेत 7 अवैध हथियार बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस की टीमें पूरे नेटवर्क का पता लगाने, नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पूरी खरीद और आपूर्ति श्रृंखला की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment