आनी(कुल्लू),16 मई।
डी.पी. रावत।
मण्डी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एवम फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, पहली मर्तबा ज़िला कुल्लू के तहत आनी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में के शवाड, दलाश, खून्न और निथर में नुक्कड़ जन सभाएं की।
भाजपा वरिष्ट एवम कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह पूर्वक भव्य स्वागत किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा है कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का कद बढ़ा है। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व से प्रभावित हो कर पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में आजकल लोग कमर तोड़ महंगाई के मुद्दे पर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ़ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं पर कई तरह के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट और ठगने वाली पार्टी है जिसने झूठी गारंटी देकर प्रदेश में सत्ता हत्याई है। उन्होंने नुकड़ सभाओं में जन उत्साह को देख कर दावा किया है कि पूरे भारत में भाजपा/एनडीए 400पार सीटें,जबकि प्रदेश चारों सीटें भाजपा विजय हासिल करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा और मण्डी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान सदस्य / सांसद प्रतिभा गांधी और मण्डी से लोक सभा प्रत्याशी और मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तीखे जुबानी वार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्र सिंह( पत्नी,पिता क्रमश:) की मूर्ति स्थापित करने के मात्र दो गज जमीन मुहैया नहीं करा सकी, वो जनता के क्या काम करेंगे? उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और भ्रष्टाचार के मुद्दे घेरा।
इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा,स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार,गंगा राम चंदेल वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता,वर्तमान में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य और ए पी एम सी ज़िला कुल्लू एवम लाहौल एवं स्पीति तथा भाजपा मण्डल आनी के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर,भाजपा प्रदेश कार्य समिति की प्रदेश सदस्य शशि मल्होत्रा,भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष योगेश भार्गव,भाजपा चुनाव प्रभारी,विनोद चंदेल,भाजपा महामंत्री योगेश वर्मा,आदि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.