मोबाइल नंबर में बड़ा बदलाव अब 160 से आएगा देश में कॉल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, May 19, 2024

    मोबाइल नंबर में बड़ा बदलाव अब 160 से आएगा देश में कॉल।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत : फर्जी और परेशान करने वाली मार्केटिंग कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए देश में कई सालों से नियम बने हुए हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) लगातार कोशिश करती आ रही है कि ऐसी कॉल्स पर रोकथाम हो और कस्टमर्स को परेशानी न हो। मार्केटिंग कंपनियां अक्सर इन नियमों को तोड़कर ग्राहकों को परेशान करती हैं। इसके चलते टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इन नियमों को और सख्त करने का फैसला किया है ताकि ऐसी कॉल्स पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इन कंपनियों के खिलाफ जुर्माना भी बढ़ाने की तैयारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी कॉल्स की रोकथाम के लिए हमने मजबूत सिस्टम और नियम बनाए हैं, लेकिन कुछ लोग इनका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके चलते मोबाइल कस्टमर्स को परेशानी होती है। अब समय आ गया है कि इस सिस्टम में बदलाव लाया जाए। जल्द हीटेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) इस संबंध में कंसल्टेशन पेपर जारी करेगा ताकि लोगों के सुझाव भी लिए जा सकें।
    अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉल करने पर रोक लगाएगी। सरकार ने प्रमोशनल कॉल्स के लिए 140 से शुरू होने वाली सीरीज जारी की थी, मगर यही सीरीज सर्विस और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए भी इस्तेमाल की जा रही थी। अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉल करने पर रोक लगाएगी। सरकार ने प्रमोशनल कॉल्स के लिए 140 से शुरू होने वाली सीरीज जारी की थी, मगर यही सीरीज सर्विस और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए भी इस्तेमाल की जा रही थी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस को प्रस्ताव दिया है कि वह सर्विस और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए 160 से शुरू होने वाली सीरीज जारी करे। इससे प्रमोशनल कॉल्स के लिए अलग से सीरीज हो जाएगी। नई सीरीज जल्द ही जारी हो सकती है। कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट का ड्राफ्ट हाल ही में कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने भी ऐसी गुमराह करने वाली कॉल्स को रोकने के लिए नियमों का ड्राफ्ट पेश किया था। डिपार्टमेंट ने ऐसी कॉल्स को कारोबार करने का अवैध तरीका बताया था। अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि सरकार का हर विभाग ऐसी कॉल्स पर रोकथाम चाहता है। हमने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन को लेकर पहले ही सिफारिश कर दी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस को प्रस्ताव दिया है कि वह सर्विस और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए 160 से शुरू होने वाली सीरीज जारी करे। इससे प्रमोशनल कॉल्स के लिए अलग से सीरीज हो जाएगी। नई सीरीज जल्द ही जारी हो सकती है। कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट का ड्राफ्ट हाल ही में कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने भी ऐसी गुमराह करने वाली कॉल्स को रोकने के लिए नियमों का ड्राफ्ट पेश किया था। डिपार्टमेंट ने ऐसी कॉल्स को कारोबार करने का अवैध तरीका बताया था। अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि सरकार का हर विभाग ऐसी कॉल्स पर रोकथाम चाहता है। हमने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन को लेकर पहले ही सिफारिश कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.