Friday, May 10, 2024
Home
UNA दर्पण
पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, तो अब कांग्रेस प्रत्याशी बताएं चैतन्य शर्मा पर झूठे आरोप क्यों लगाए
पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, तो अब कांग्रेस प्रत्याशी बताएं चैतन्य शर्मा पर झूठे आरोप क्यों लगाए
बॉक्स
चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने ही विधायको को नजर अंदाज करके 14 माह तक 'वन मैन आर्मी' की तरह सरकार चलाई है। अब हम जनता की अदालत में आ गए है। और सुक्खू सरकार के डेढ़ माह का नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रहे है। उन्होंने कहा कि परेशान जनता भी कह रही है कि सुक्खू सरकार ने कोई नया संस्थान तो नहीं खोला उल्टा दौलतपुर चौक उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया और सिविल अस्पताल बने दौलतपुर चौक का दर्जा घटा दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार फिर झूठ पर झूठ की गारंटी देकर जनता को मात्र भ्रमित कर रही है।सच तो यह है कि केन्द्र सरकार से अच्छे संबंध न बना पाने की वजह से प्रदेश सरकार को कर्मचारियों को सैलरी एवम अन्य वित्तीय लाभ देने के लाले पड़ गये हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि हम साफ सुथरी राजनीति पर विश्वास करते है। और हमने राज्यसभा चुनाव में सरेआम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू सरकार के पोलिंग एजेंट को दिखाकर मतदान किया है। फिर हम कहा से धोखेबाज बन गए है? बेहतर होगा उन पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की जगह कांग्रेस सरकार विकास और गरीबो के हित की बात करे। उन्होंने कहा कि गगरेट जनता की पूरी अनदेखी हो रही थी तभी उन्होंने सुक्खू सरकार को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment