Saturday, May 11, 2024
Home
पश्चिम बंगाल दर्पण
मिनी बस ने जोरदार टक्कर मारी जयगुरू को ,सात सवारी हुए जख्मी,सभी को इलाज के लिये ले जाया गया केजी अस्पताल,रेल नगर में ट्राफिक पुलिस की मांग पर भडके समाज सेवक प्रभाकर।
मिनी बस ने जोरदार टक्कर मारी जयगुरू को ,सात सवारी हुए जख्मी,सभी को इलाज के लिये ले जाया गया केजी अस्पताल,रेल नगर में ट्राफिक पुलिस की मांग पर भडके समाज सेवक प्रभाकर।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पश्चिम बंगाल (प्रहलाद प्रसाद उर्फ पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) : पश्चिम बर्धमान के चित्तरंजन रेलनगर के चौबीस नम्बर बस स्टेंड पर शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे के आस-पास प्रांतिका नामक मिनी बस ने वहीं खडी जयगुरू बडी बस को जोरदार टक्कर मार दी। सडक दुर्घटना के बाद मिनी बस का चालक बस लेकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार जयगुरू बस में सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुये जिन्हें स्थानीय केजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर,वरिष्ठ पत्रकार सह समाज सेवक व रचनाकार पारो शैवलिनी ने रेलनगर चित्तरंजन में ट्राफिक पुलिस की व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, एक तरफ चिरेका प्रशासन शहर को सुंदर और व्यवस्थित बना रही है। दूसरी तरफ, इस शहर में ट्राफिक व्यवस्था का ना होना शहर के लिये ठीक नहीं ।
Tags
# पश्चिम बंगाल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पश्चिम बंगाल दर्पण
Tags
पश्चिम बंगाल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment