कमल का बटन दबाने से होगा सभी बीमारियों का इलाज,मण्डी का विकास करना मेरी गारंटी: नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, May 29, 2024

    कमल का बटन दबाने से होगा सभी बीमारियों का इलाज,मण्डी का विकास करना मेरी गारंटी: नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री।



    डीपी रावत।
    आनी(कुल्लू), 29 मई।

    मंडी लोकसभा क्षेत्र के आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राजमार्ग, जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कमल का बटन दबाने से होगा सभी बीमारियों का इलाज और मंडी लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का विकास करना मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद 60 वर्षों में जितनी सड़के बनी थी, उसकी दुगनी सड़कों का निर्माण पिछले 10 साल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने किया। प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं की बात करते हुए उन्होंने बहुत भू भू जोत और जलोड़ी जोत टनल सहित लाहौल स्पीति में एक और सुरंग निर्माण का संकल्प दोहराया। 
    इस अवसर पर मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश चीन घमंडी है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में संयुक्त राज्य अमेरिका नंबर एक पर है और भारत चीन पिछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है। 
    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दरमियान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मण्डी से ग्राउंड छोड़कर भाग गई है यानि हार मान ली है। उन्होंने कहा कि मण्डी के पड्डल मैदान की उन्होंने बड़े नेता की रैली करवाने के लिए बुकिंग करवा रखी थी जो बाद में रद्द कर दी। बाद में कांग्रेस ने सुंदर नगर में रैली कार्रवाई 
    स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद आनी विधानसभा के विकास में कंगना रनौत कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
    भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा मंडल आनी अमर ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस की सरकार को ठगने वाली सरकार कहा। 
    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वन्दना ने इस मौके पर पिछले पिछले 10 वर्षों में केंद्र में भाजपा सरकार और प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे इज्जत घर ,घरेलू गैस चूल्हा आपूर्ति, आयुष्मान कार्ड , हिमकेयर आदि के फायदे की गिनाए।
     इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर ने प्रदेश में सुख की सरकार को दुख सरकार संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 15 माह में कांग्रेस ने जनता को दुखी किया है। 
    गौर तलब है कि वर्ष 2016 में हिमाचल प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 17 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मंजूरी दी थी। उसमें से मण्डी- जंजैहली- राणा बाग - निगान सड़क, नोगली से तक्लेच 14 किलोमीटर की सड़क, नारकंडा-बाघी-टिक्कर रोहड़ू सड़क आदि शामिल है जिनका आज तक धरातल में कोई ता-पता नहीं है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने 2020 में हिमाचल प्रवास के दौरान भू भू जोत और जलोड़ी जोत टनल को मंजूरी देने की बात कही थी। जिसका निर्माण प्रक्रिया कछुए की चाल से चल रही है।
    इस चुनावी सभा में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षता वंदना, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संजीव देष्टा,भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य अमर ठाकुर,भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष योगेश भार्गव,महामंत्री योगेश वर्मा, वरिष्ट नेत्री शशि मल्होत्रा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल आनी की अध्यक्षता अंजना भारती,जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल,वेद ठाकुर, आदि मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.