डी.पी. रावत।
आनी(कुल्लू),21 मई।
इण्डिया गठबंधन के अन्तर्गत सभी राजनैतिक दलों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा एवम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया(मार्क्सवादी) आनी खण्ड के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने एक संयुक्त प्रैस कांफ्रेंस का आयोजन आनी कांग्रेस पार्टी कार्यालय ।किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मण्डी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें राजनीति का एबीसी तक का ज्ञान नहीं है; उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत हैं। जिनके पास मण्डी के विकास के लिए विजन है। जबकि कंगना मोदी के नाम का गुणगान करती रहती है।
उन्होंने दावा किया है कि आनी क्षेत्र से भारी लीड मिलेगी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट नेता प्रताप ठाकुर ने केन्द्र में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा सरकार और मण्डी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवम् फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने 2014 में आम जनता से हर आदमी के खाते में पन्द्रह लाख रूपए डालना,किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देना,बहेतर सरकार देना,आदि वायदे किए थे। जिस पर एनडीए सरकार खरी नहीं उतरी। सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इन्सान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना ज़रूरी है। जिन्होंने संविधान खत्म करने का कार्य किया है अन्यथा 2024 का लोक सभा चुनाव इस देश का अन्तिम चुनाव होगा। पुन: सत्ता प्राप्ति पर पीएम मोदी आदिवासियों, किसानों तथा महिलाओं का सर्वनाश करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की जय राम ठाकुर सरकार ने मण्डी लोक सभा क्षेत्र के लोगों के साथ छल किया है।दूध के दाम में मामूली वृद्धि की, जलोड़ी जोत टनल, एनएच सिर्फ़ कागज़ों में बने। उन्होंने भाजपा के वरिष्ट नेता एवम पूर्व सांसद मण्डी लोक सभा क्षेत्र महेश्वर सिंह पर जुबानी तीर चलाते हुए कहा है कि जलोड़ी जोत टनल बनने से आउटर सिराज के लोग घियागी में चूहों की तरह बाहर निकलेंगे। जो आज तक बनी।
पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने भी आनी विधान सभा क्षेत्र में मोदी सरकार की तरह झूठे वादे किए।
उन्होंने कहा कि आनी में पांच कमरे वाला सर्किट हाउस बनाना के नाम थोड़ी सी मियाद बनी और कुछ पत्थर लगाएं,पांच साल बाद अस्पताल निर्माण कार्य धीमी गति से चला है। सब्जी मण्डी परिसर का निर्माण अधर में लटका है। आनी एचआरटीसी बस डिपो खोलने के नाम पर बसों में पीछे से सब डिपो आनी लिखा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाम पट्टिका लगाने से विकास नहीं कहलाता,अपितु जमीनी स्तर पर काम करना होता है।इस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी प्रभारी भैया पंवार,चंद्र केश शर्मा प्रदेश सचिव, रूपेश कंवर पार्टी प्रभारी आनी विधान सभा क्षेत्र, बीसीसी के उपाध्यक्ष महेन्द्र कायत,महासचिव सतपाल ठाकुर,वरिष्ट नेता चमन भारती,एडवोकेट दलीप जोशी ज़िला महासचिव, सह प्रभारी सुरेन्द्र ठाकुर,एल.आर. अग्रवाल,कार्यालय सचिव गुमत राम राणा,गुड्डू,प्रकाश ठाकुर किसान कांग्रेस आनी के ऑर्गेनाइजर जनरल सेक्रेटरी,सेवानिवृत डीएफओ सूद,सीपीआईएम पार्टी से वरिष्ट नेता रमेश कुमार,गीता राम, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.