Wednesday, May 8, 2024
Home
उत्तराखंड दर्पण
मासूम से दुष्कर्म के वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी दबोचा,सगे मामा सहित अन्य की तलाश जारी।
मासूम से दुष्कर्म के वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी दबोचा,सगे मामा सहित अन्य की तलाश जारी।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : कलंकित होते रिश्तों से जुड़ी यह घटना हरिद्वार के देहात क्षेत्र की है जहां एक वीडियो के तेजी से वायरल होने पर परिवार वालों को अपनी नाबालिक बच्ची के साथ हुई ज्यादती का पता चला जिस पर उन्होंने कोतवाली में पीड़िता के सगे मामा सहित 03 लोगों के खिलाफ धारा 363,376 (DB), 354 (ग) IPC व 5(g)(n)/6, 13/14, 16/17 पोक्सो अधिनियम धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुभवी पुलिस कप्तान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए जिसपर मोर्चा सम्भालते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत की अगुवाई में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी को पनियाला रोड़ रुड़की से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीमें अब पीड़िता के कथित मामा एवं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment