अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, May 11, 2024

    अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा


    गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दमखम दिखाते हुए गगरेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ के बड़े काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में पहुंचे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चैतन्य शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत होगी जबकि उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में जाकर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह से जुट गये हैं। उधर 
    गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान छेड़ रखा है। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम अथवा दोपहर चैतन्य शर्मा के कदम सम्पर्क अभियान के तहत लगातार बढ़ते जा रहे हैं और घर घर जाकर चैतन्य शर्मा न केवल दस्तक दे रहे हैं अपितु आमजनमानस की समस्याओ को भी सहज भाव से सुन रहे हैं। चैतन्य शर्मा भाजपा वूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं और आमजनमान्स के साथ बैठक करके उनके जरूरी सुझावों पर अमल कर रहे है । साथ ही आम जनमानस से मिलकर o1 जून को हो रहे लोकसभा एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं चैतन्य शर्मा ने आह्वान किया है कि 01जून को होने वाले उपचुनाव के लिए जुट जाएँ ताकि उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू ही गयी थी जिस दिन भाजपा सरकार द्वारा खोले गये कार्यालयों एवम संस्थानों को प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए बंद कर दिया था, फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार से भी प्रदेश सरकार ने सबक नहीं लिया और राजनितिक मर्यादाओ से परे बयानबाजी की जा रही है जो कि अफ़सोसजनक है। उन्होंने बताया कि गगरेट के हित कि खातिर उन्हें मजबूरन क्रांति का बिगुल बजाना पड़ा और अब घर घर जाकर वह प्रदेश सरकार की असलियत बताते हुए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं और जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.