हमीरपुर संसदीय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करोड़ो की संपत्ति के मालिक है। खास बात यह है कि करोड़ों की सम्पति के मालिक अनुराग ठाकुर के पास अपनी एक भी निजी गाड़ी नहीं है।
सोमवार को अनुराग ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामें के अनुसार अनुराग ठाकुर व उनके परिवार की 12.28 करोड़ है। जहाँ पिछली लोकसभा चुनावों (2019) में उनकी संपत्ति 5.67 करोड़ बताई गई थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी संपत्ति एक करोड़ 64 लाख 66 हज़ार रुपये थी। वही, 2024 के लोकसभा के नॉमिनेशन के साथ दिए हलफनामें के अनुसार उनकी संपत्ति 12.28 करोड़ बताई गई है। यानि 5 साल में अनुराग ठाकुर की सम्पति दो गुना से भी अधिक बढ़ गई है। अनुराग ठाकुर व परिवार के पास कुल मिलाकर 12.28 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है। अनुराग के नाम 5,करोड़ 44 लाख रुपए की चल संपत्ति, पत्नी के नाम 79,71,940 रुपए, हिंदू अनडिवाइडिड फैमिली के नाम 29,39,744 रुपए, 1,33,891 रुपए एक बच्चे और 81,887 रुपए दूसरे बच्चे के नाम है। इस तरह अनुराग व उनके परिवार की कुल चल संपत्ति कुल 6,56,78,218 (6.57 करोड़) रुपए है।
अनुराग व पत्नी दोनों के पास कुल 5,71,19,077 रुपए की अचल संपत्ति है। अनुराग के पास कैश इन हैंड 1,25,000 रुपए, पत्नी के पास 50,000 रुपए, एक बच्चे के पास 5,000 रुपए है।
अनुराग के पास 7.21 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी, पत्नी के पास 48 लाख 30 हजार रुपए की ज्वैलरी है। अनुराग ठाकुर के पास दो राइफल है। उनकी पत्नी शैफाली के नाम पर अढ़ाई लाख रुपए कीमत की एक पिस्टल है। इनमें से एक बेल्जियम निर्मित है। अनुराग ठाकुर ने एचडीएफसी बैंक से 1.50 करोड़ रुपए का लोन ले रखा है। इसमें से 1,43,74,995 रुपए का कर्ज अभी बैंक को लौटाना बाकी है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.