सीमेंट हुआ सस्ता ,किम्मतों में प्रति बैग 15 रुपये की गिरावट । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, May 20, 2024

    सीमेंट हुआ सस्ता ,किम्मतों में प्रति बैग 15 रुपये की गिरावट ।

     

    हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में 15 रुपये की कमी हुई है। सीमेंट के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। सीमेंट विक्रेता कृष्ण लाल एंड संस के मालिक पवन बरूर ने बताया कि 435 रुपये में बिकने वाले एसीसी सीमेंट के बैग की कीमत अब 420 रुपये हो गई है। एसीसी गोल्ड 480 रुपये बिक रहा था, अब 465 रुपये हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता सतपाल ने कहा कि अल्ट्राटेक के दाम 440 रुपये थे, जो अब 420 से 425 रुपये हो गए हैं। सीमेंट के दामों में कमी से घर निर्माण और अन्य कार्यों में लगे लोगों को राहत मिली है।वहीं अंबुजा सीमेंट के दामों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिले के ज्यादातर डीलरों का कहना है कि सीमेंट के दाम पहले की तरह हैं। वे पुराने दामों पर ही अंबुजा सीमेंट बेच रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सीमेंट के दाम पहले की तरह ही हैं। सोलन में भी सीमेंट पुराने दामों पर ही बेचा जा रहा है। हालांकि दाडलाघाट में कुछ डीलर दाम कम करने का दावा कर  रहे हैं।   गौर रहे की अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दाम तय करने के लिए अलग से विंग बनाया है। यह विंग चंडीगढ़ में बैठता है और वहीं से अंबुजा सीमेंट के दाम तय किए जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.