Saturday, May 4, 2024
Home
himachal news
विक्रमादित्य सिंह का परिवार करता आया है सिर्फ वोटबैंक की राजनीति, नहीं करवा पाए विकास- गोविंद सिंह ठाकुर
विक्रमादित्य सिंह का परिवार करता आया है सिर्फ वोटबैंक की राजनीति, नहीं करवा पाए विकास- गोविंद सिंह ठाकुर
भाजपा के मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मण्डी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से पूछा है कि वह पहले यह बताएं कि उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार मण्डी के सांसद रहे, वे आज दिन तक इस संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र क्यों नहीं बना पाए। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री और तीन बार केंद्र में मंत्री रहे, लेकिन कभी मण्डी का विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने लोगों का हमेशा राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया और आज विक्रमादित्य सिंह कह रहे हैं कि वे मण्डी संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएंगे।
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला ग्रामीण, रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्र विक्रमादित्य सिंह के परिवार की सच्चाई बताने के लिए काफी हैं। यहां इस परिवार ने वर्षों तक राज किया लेकिन विकास नहीं करवा पाए। आज भी रोहड़ू और रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में 42 सीटर बस नहीं जा पाती। उन्होंने कहा कि अभी तक इनका परिवार रोहड़ू के डोडरा क्वार के चांशल घाटी को एडवेंचर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित नहीं कर पाया और कहते है मण्डी को आदर्श क्षेत्र बनाएंगे।
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा को लेकर कंगना पर आरोप लगाने वाले विक्रमादित्य सिंह पहले यह बताएं कि आपदा के समय उन्होंने अपने शाही खजाने के दरवाजे प्रभावितों की मदद के लिए क्यों नहीं खोले। विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के सबसे बड़े राजघराने से संबंध रखते हैं। ऐसे में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर किसी की मदद क्यों नहीं की।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment