(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेश व अन्य महिला )
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सांझा करते हुए यूएन महासचिव एंतोनियो गुतेरेश ने चेतावनी देते हुए कहा गया है कि मध्य पूर्वः नाजुक संघर्ष विराम के बावजूद, मौजूदा संकट के आर्थिक प्रभाव लगातार बदतर होते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर हिंसक संघर्ष की तरह, संपूर्ण मानवता इसकी कीमत चुका रही है - भले ही कुछ को भारी मुनाफा हो रहा है।
उन्होंने कहा "इसके प्रभाव लंबे समय तक महसूस किए जाएंगे." और शांति का मार्ग खोलने वाले संवाद और समाधानों की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया जाए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेश द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़' में लगाए गए प्रतिबंधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने तथा सभी जहाज़ों को गुजरने देने का आह्वान किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेश द्वारा कहा गया कि "वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से साँस लेने दें"।
No comments:
Post a Comment