Friday, May 8, 2026
Home
पंजाब दर्पण
साप्ताहिक हनुमान चालीसा के एक वर्ष होने पर न्यु विकास पुरी मे बाला जी सेवा समिति द्वारा करवाई गई भव्य बाला जी की चौकी।
साप्ताहिक हनुमान चालीसा के एक वर्ष होने पर न्यु विकास पुरी मे बाला जी सेवा समिति द्वारा करवाई गई भव्य बाला जी की चौकी।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : बीते दिनों 05 मई 2026 को श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से न्यू विकास पुरी में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य बाला जी की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता वैष्णो देवी मंदिर, अंबिका कॉलोनी में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ से शुरू हुई, तत्पश्चात न्यू विकास पुरी में पंडित शिव शरण द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। समिति के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। भजन गायक महंत केवल खन्ना व उनके सुपुत्र कृष्णा खन्ना और हिमांशु खन्ना द्वारा “बाला जी बाला जी हमें दर पर बुलाते बाला जी” तथा खाटू श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने और नाचने पर विवश कर दिया।
समिति के रछपाल काटल द्वारा मंच संचालन किया गया और जानकारी दी कि प्रत्येक मंगलवार शाम 7:30 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर, अंबिका कॉलोनी में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस पाठ में शामिल होने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जालंधर के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, बजरंग दल संयोजक राजबीर ठाकुर, हिंद क्रांति दल के मनोज नना, पंडित दीनदयाल शास्त्री, संजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी द्वारा इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा गया कि सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर जगह होने चाहिए।
समिति के सेवक अनिल शर्मा, समाजसेवी सुमित कालिया, अमित गुप्ता, दविंद्र साहनी ( समाज सेवक),तिलक राज शर्मा, जगदीश हांडा, मदन लाल मेहता, संदीप मेहता, रमन छूरा, रोहित शर्मा, जोगिंदर शर्मा, सुख दुग्गल, कुलवंत सिंह, पवन कुमार, संजीव शर्मा, राजेश डोगरा, भानु शर्मा, अमित गुलाटी, गुलशन कुमार, अनन्त राम, सुदर्शन शर्मा, सतीश कपूर, अनिल नीटा, गुरप्रीत सिंह विक्की, प्रवीण कपूर, हरीश मुदगई, मनजीत लक्की, राजिंदर कपूर, राजकुमार छाबड़ा, सुरजीत सिंह, विजय शर्मा हरिकेश शर्मा ; आर.के. लामा, योगराज शर्मा, कुलप्रीत सिंह, सिमरनप्रीत सिंह, आशीष शर्मा, आर्यन खन्ना, अनीश गुप्ता,,प्रियुष साहनी, सक्षम, अभितेज शर्मा, गगन, देवांश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, मनीष गुप्ता आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
श्री माता वैष्णो देवी सत्संग सभा की ओर से कंचन शर्मा, रजनी कपूर, सुनीता वर्मा, अनिता ठाकुर, भावना गुप्ता, हरप्रीत कौर लक्की, ऋतिका शर्मा, रिया शर्मा, बिंदु शर्मा, दीक्षा गुप्ता, मोनिका वर्मा, पूजा खन्ना, बलजिंदर कौर, गीता गुप्ता, मीनाक्षी डोगरा, नितिका शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रेम लता शर्मा गीता सिंधु व अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में शर्मा परिवार, गुप्ता परिवार, साहनी परिवार, मेहता परिवार, काटल परिवार, हांडा परिवार, गुलाटी परिवार और चावला परिवार ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में न्यू स्टार इंटीरियर सोडल रोड के परमिंदर सिंह की ओर से कड़ी-कचौड़ी का लंगर लगाया गया, वहीं अवतार सिंह जॉनी द्वारा आइसक्रीम का लंगर लगाकर श्रद्धालुओं की विशेषरूप से सेवा की गई।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment