निरमण्ड चुनाव में चाचा-भतीजे की जंग: 27 साल के कौशिक कौशल ने चाचा को 70 वोट से रौंदा, 83.58% वोटिंग के साथ बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड* - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Breaking News

    Wednesday, May 20, 2026

    निरमण्ड चुनाव में चाचा-भतीजे की जंग: 27 साल के कौशिक कौशल ने चाचा को 70 वोट से रौंदा, 83.58% वोटिंग के साथ बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड*

    डी. पी. रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD )न्यूज़ 

    20 मई,निरमण्ड


    नगर पंचायत निरमण्ड के चुनाव में इस बार युवाओं की सुनामी आ गई। सातों वार्डों पर जनता ने युवा जोश पर मुहर लगाई, जिनमें 3 महिला और 4 पुरुष युवा पार्षद चुने गए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड-3 सुनारला की है, जहां 27 साल के कौशिक कौशल ने रिश्तों को साइड कर सियासी मैदान में 60 वर्षीय चाचा को ही पटखनी दे दी। 

    चाचा बनाम भतीजा, और नतीजा 70 वोट का फासला

    सुनारला वार्ड में सीधी टक्कर चाचा केवल राम और भतीजे कौशिक कौशल के बीच थी। नतीजा आया तो सब दंग रह गए। निरमंड के इतिहास में सबसे छोटी उम्र के प्रत्याशी कौशिक कौशल ने 119 वोट बटोर कर 60 वर्षीय चाचा केवल राम को 70 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। केवल राम को सिर्फ 49 वोटों पर संतोष करना पड़ा। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत का अंतर भी बन गया है। 

    83.58% वोटिंग, बराबर निकले महिला-पुरुष

    सुनारला वार्ड में वोटरों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 83.58% मतदान हुआ। 168 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें कमाल की बात यह रही कि 84 पुरुष और 84 महिला वोटर यानी बिल्कुल बराबर निकले। 

    निरमण्ड का सबसे युवा 'बाहुबली'

    27 साल के कौशिक कौशल अब नगर पंचायत के सबसे कम उम्र के पार्षद बन गए हैं। इतना ही नहीं, आज तक के चुनावों में इतने भारी मतों से जीतने वाले भी वही पहले प्रत्याशी हैं। चाचा को हराकर भतीजे की इस ऐतिहासिक जीत की पूरे इलाके में चर्चा है। 

    निरमण्ड की जनता ने साफ कर दिया कि रिश्ता अपनी जगह, पर वोट काम और जोश को जाएगा। अब देखना है युवा पार्षद कौशिक कौशल सुनारला की तस्वीर कितनी बदलते हैं।

    No comments:

    Post a Comment