सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में प्रथम अभिभावक सम्मेलन आयोजित, शिक्षा व संस्कारों पर हुआ विस्तृत मंथन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, May 5, 2026

    सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में प्रथम अभिभावक सम्मेलन आयोजित, शिक्षा व संस्कारों पर हुआ विस्तृत मंथन

     डी . पी. रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD )न्यूज़ 

    5मई, आनी 


    सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में सत्र 2026-27 के प्रथम अभिभावक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  गुलाब सिंह मेहता  संरक्षक हिमाचल शिक्षा समिति, प्रबंध समिति अध्यक्ष  ख़ेम सिंह जम्वाल , विद्यालय अधिकृत सदस्य डॉ० चमन , विद्यालय प्रबंधक  भोला दत्त शर्मा , सदस्या  जितेंद्रा आनंद, मातृ भारती अध्यक्षा विप्लव सहित लगभग 300 अभिभावक उपस्थित रहे।


    कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई की दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग आनी से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आमिर मल्लिक ने HPV वायरस एवं टीकाकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


    आगे डॉ. चमन ठाकुर ने विद्यालय के संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने नए सत्र की योजनाओं के साथ-साथ वर्तमान चुनौतियों से निपटने हेतु अभिभावकों से सहयोग की अपील की।


    इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष खेम सिंह जम्वाल ने समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे बचाव के उपाय सुझाए। साथ ही शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अभिभावकों के सुझाव एवं समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना रहा।

    No comments:

    Post a Comment