“नगर पंचायत निरमंड चुनाव 2026 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।”
मंजू कौशल
अखंड भारत दर्पण
“प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। कुल 73 दशमलव 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।”
“अब बात करते हैं नगर पंचायत निरमंड चुनाव के विजेता प्रत्याशियों की…”
“वार्ड नंबर 1 सिरकोटी से नीलमा देवी नीलमा ने शानदार जीत दर्ज की।”
“वार्ड नंबर 2 शीगाऊली से भूपेंद्र विजेता बने।”
“वार्ड नंबर 3 भिंऊंटा से सपना ने जीत हासिल की।”
“वार्ड नंबर 4 सनारला से कौशिक विजेता घोषित हुए।”
“वार्ड नंबर 5 से सत्येंद्र सिंह पटियाल ने जीत दर्ज की।”
“वार्ड नंबर 6 विष्णु मोहल्ला से पुष्पा देवी विजेता रहीं।”
“वार्ड नंबर 7 पोखटू से जम्वाल सिंह ने शानदार जीत हासिल की।”
“चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और जीत का जश्न मनाया गया।” ABD न्यूज़ के लिए
निरमंड से मंजू कौशल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment