आनी क्षेत्र की पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज, कई उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
डी. पी. रावत
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ रिपोर्ट
8मई,
आनी आनी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पंचायत चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। शुक्रवार को निथर, रोपा, कराड़, खणी, खनाग, लझेरी, कुठेड और देउठी पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। पूरे दिन पंचायतों में चुनावी गतिविधियां और समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।
सतीश कुमार, ग्राम रिपोर्टर निथर के अनुसार ग्राम पंचायत निथर में विशन दास ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। वहीं झल्ली वार्ड से अभिलाषा और सूरज रेखा, धारली वार्ड से लता देवी तथा ढमाह वार्ड से भागदासी ने वार्ड सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इसके अलावा कूठेड़ पंचायत से बबलेश ठाकुर ने उप प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
सीमा शर्मा, ग्राम रिपोर्टर रोपा के अनुसार ग्राम पंचायत रोपा में बेली राम और दौलत राम ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। वहीं नूर चंद ने उप प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। वार्ड सदस्य पद के लिए संजय कुमार ने निन्वी वार्ड, रक्षा देवी ने थाच वार्ड तथा बीना देवी ने रोठी वार्ड से नामांकन दाखिल किया।
पवन ठाकुर, ग्राम रिपोर्टर कराड़ के अनुसार ग्राम पंचायत कराड़ में दीपा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। वहीं प्रताप सिंह, यशपाल सिंह और नीरज कुमार ने उप प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इसके अलावा किशोरी लाल ने डीडी वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
मीना देवी, ग्राम रिपोर्टर खणी/लझेरी/खनाग के अनुसार ग्राम पंचायत खणी में वार्ड सदस्य पद के लिए कुल पांच नामांकन प्राप्त हुए। चरमाटन वार्ड से गणू मल, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार और गोपी चंद ने नामांकन दाखिल किया, जबकि रहेड़ वार्ड से मंजू ने वार्ड सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
ग्राम पंचायत खनाग में भी चुनावी हलचल तेज रही। बनाला वार्ड से मनमोहन सिंह, कांडा वार्ड से रितु देवी तथा खनाग वार्ड से झावे राम ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
वहीं ग्राम पंचायत लझेरी में आज कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। महेंद्र सिंह ने थनाच वार्ड से वार्ड सदस्य, किशोरी लाल ने डक्सारी से प्रधान पद, अभिलाषा ठाकुर और मंजू देवी ने जटेहड़ वार्ड से वार्ड सदस्य, ऊषा देवी ने रशांडी से वार्ड सदस्य, फूला राम और चमन लाल ने उप प्रधान पद, राकेश कुमार ने कोट वार्ड से वार्ड सदस्य, प्रताप सिंह ने थनाच से प्रधान पद, सुनील कुमार ने डीम वार्ड से वार्ड सदस्य, जगदीश कुमार ने थनाच से वार्ड सदस्य तथा रोशन लाल ने कोट वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
ग्राम पंचायत देउठी में भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उप प्रधान पद के लिए छापे राम, यशपाल और जिया लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं जौह वार्ड से देवी सिंह और वीर सिंह ने वार्ड सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इसके अलावा सीमा देवी ने चनोग वार्ड तथा मेघ सिंह ने डघूट वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन भरा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी पंचायतों में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। आने वाले दिनों में पंचायत चुनावों को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ लगातार पंचायत चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

No comments:
Post a Comment