अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 63 88 93 22 62) : आज दिनांक-12/06/2024 को तय कार्यक्रम के अनुसार "मतदाता धन्यवाद यात्रा" के प्रभारी डॉ.अजय सिंह के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा विश्वनाथगंज विधानसभा के मान्धाता तिराहा से शुरू कर मुनीश्वर दत्त इण्टर कॉलेज, मान्धाता में समापन किया गया। "आभार एवम धन्यवाद यात्रा" के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यूपी की जनता राहुल गांधी के "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" से जुड़ी,उनपर भरोसा जताया और यूपी में शानदार जीत दिलाई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की करारी हार पर अभी भी कुछ लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। अयोध्या से भी भाजपा का हारना उनकी नाकामी और झूठ को जनता ने पहचाना है।
विश्वनाथगंज विधानसभा प्रभारी डॉ.अजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिस तरीके से लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए इण्डिया गठबन्धन में विश्वास व्यक्त किया है हम सभी कांग्रेस जन सातों विधानसभा में जाकर जनता जनार्दन का आभार एवम धन्यवाद व्यक्त करेंग धन्यवाद यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, लल्लन सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा, विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशान्त सिंह प्रिंशू, नगर पंचायत मान्धाता के पूर्व प्रत्याशी सूर्य प्रकाश शुक्ला, मुन्ना सिंह पनियारी,इंद्रानन्द तिवारी,वेद तिवारी, सभासद कुलदीप यादव, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पिंटू केसरवानी, धर्मेन्द्र तिवारी, दिनेश मिश्रा, मासूम हैदर,राहुल मिश्रा, विनय मिश्रा, मान्धाता ब्लॉक अध्यक्ष मो.असलम,लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ यादव, तरुण शुक्ला, विनोद शुक्ला, सुरेश शुक्ला, हरिकेश मिश्र, रामनेवाज, आदित्य,विवेक,दिनकर, निमर खान,सोनू हरिजन, मोनू हरिजन सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.