द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने किया उतरशाल घाटी का दौरा,सुनी जनसमस्याएं - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 22, 2024

    द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने किया उतरशाल घाटी का दौरा,सुनी जनसमस्याएं

     द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने शनिवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की उत्तरशाल घाटी का दौरा कर वँहा के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शेगली पंचायत के बाहड़ा गांव में तूंगा माता के मंदिर में शीश नवाने और माता का आश्रीवाद लिया।

    वही उन्होंने समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद द्रंग की लोगों पर बना रहे,यह कामना भी की।

    इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और जनता की समस्याएं सुनी। लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी जनसमस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्रंग में विकास की रफ्तार निरंतर जारी है और विकास की गंगा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सुक्खू सरकार और हमला बोलते हुए कहा कि वुवस्था परिवर्तन वाली सरकार सिर्फ अपना विकास करने में माहिर है।


    No comments:

    Post a Comment