पिछले 24 घंटों में असम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण व मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। दुर्भाग्य से, इस दौरान पेड़ गिरने और वर्षा से जुड़ी अन्य घटनाओं के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है। असम, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण व मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी वर्षा हुई है। इस दौरान बिजली गिरने और वर्षा जनित अन्य घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई है।मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में 28-30 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिन में लगभग पूरे देश को कवर कर लेगा। बिहार में बीते 24 घंटे में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई है। भागलपुर और मुंगेर में दो-दो, और जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और अररिया जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर गहरा दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।
उत्तराखंड के नानकमत्ता के गांव मगरसड़ा में बिजली गिरने से युवा किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई।। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में चार, वाराणसी मंडल में चार और फिरोजाबाद में एक व्यक्ति मौत हुई है। ये सभी मौतें बिजली से ही हुई हैं। वहीं, कर्नाटक के मंगलूरू जिले में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दबकर मौत हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति झुलस गया और पांच मवेशी मर गए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.