Thursday, June 27, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
बाडमेर डीएसटी टीम व धोरीमना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक पिस्टल 7 कारतूस स्विफ्ट कार बरामद
बाडमेर डीएसटी टीम व धोरीमना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक पिस्टल 7 कारतूस स्विफ्ट कार बरामद
बाड़मेर:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) डीएसटी टीम व धोरीमन्ना पुलिस थाना टीम की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस थाना धोरीमना का हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल पुत्र सुरजनराम जाति विश्नोई निवासी जालबेरी को दस्तयाब कर पुलिस द्वारा उसके कब्जा से एक पिस्टल मय 07 जिंदा कारतुस बरामद करने मे सफलता हासिल की गई। बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाया जा रहा विशेष पुलिस अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम व थानाधिकारीगण को ईनामी अपराधियो की दस्तयाबी हेतु जारी निर्देशानुसार विक्रमसिंह उ.नि. प्रभारी डीएसटी मय टीम व धोरीमन्ना पुलिस थाना टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना धोरीमना के हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल पुत्र सुरजनराम जाति विश्नोई निवासी जालबेरी को दस्तयाब कर उसके कब्जे से एक पिस्टल मय 07 जिंदा कारतुस बरामद करने मे पुलिस द्वारा सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिस :- श्री विक्रमसिंह उ.नि. प्रभारी डीएसटी मय पुलिस टीम व पुलिस थाना धोरीमना की टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के तहत धोरीमना थाना पुलिस के हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल पुत्र सुरजनराम जाति विश्नोई निवासी जालबेरी को दस्तयाब कर उसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्टल मय 07 जिंदा कारतुस व एक स्विफ्ट कार को बरामद करने में पुलिस द्वारा सफलता हासिल की गई। मुल्जिम मांगीलाल आले दर्जे का बदमाश व आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्व एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी व मारपीट के मुकदमें दर्ज है। इस संबंध मे पुलिस थाना धोरीमना पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment