अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

बिलासपुर गोलीकांड मे आरोपी मल्ली गिरफ्तार

Himachal news,Bilaspur news,Bilaspur court,Bilaspur goli kand, district court Bilaspur,Hindi Samachar Bilaspur,

 ब्रेकिंग:- बिलासपुर गोलीकांड में आरोपी मल्ली गिरफ्तार

वीरवार रात को बिलासपुर गोलीकांड का पांचवां आरोपी मल्ली गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपी मल्ली को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूरा मामला पढ़ें:-


बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में पुलिस ने गुरुवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गरामोड़ा से गिरफ्तार किया। मल्ली पर आरोप है कि उसने ही पुरंजन ठाकुर को शूटर मुहैया कराया था। वहीं, चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

इनमें से पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर, संदीप उर्फ सैंडी और पुरंजन को शूटर मुहैया कराने के आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, शूटर सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुरंजन को पुलिस ने शुक्रवार को सत्र न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था। वहीं, उसके साथी सैंडी को भी गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

संदीप  को इस गोलीकांड की पहले से ही जानकारी थी और वह शूटर के संपर्क में भी था। शूटर को सरकारी आवास पर ठहराने वाले गौरव नड्डा को कोर्ट ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिलासपुर कोर्ट के बाहर गोलीकांड: अदालत परिसर में फैली सनसनी

आज सुबह बिलासपुर के कोर्ट परिसर के बाहर एक गंभीर गोलीकांड की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए हैं।इस घटना के बाद कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।




Post a Comment