सैंज खण्ड की अंडर -14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद जीत कर लौटी छात्राओं का राजकीय उच्च विद्यालय सिहण के विद्यालय प्रबंधन व विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया।
सैंज खण्ड की अंडर- 14 छात्रा वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैला में आयोजित की गई । जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय उच्च विद्यालय सिहण का दबदबा रहा। सिहण विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट में प्रथम स्थान , ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान कु्ल्लवी नाटी में प्रथम स्थान, भाषण में भी प्रथम स्थान तथा एकांकी और एकल गान में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सिहण स्कूल की छात्राओं ने 6 ट्राफियां जीतकर लाई । विद्यालय की कार्यवाहिका मुख्य अध्यापिका प्रभा ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर जयवंती ठाकुर, निर्मला देवी निमतराम तापे राम, विद्यालय स्टाफ शास्त्री अध्यापक सोम प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह, जय सिंह, रामकिशोर आदि ने कहा कि इन छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसकी पूरी घाटी में चर्चा चली हुई है। विद्यालय की कार्यवाहिका मुख्य अध्यापिका प्रभा ठाकुर ने इसका श्रेय विद्यालय के समस्त स्टाफ , स्कूल प्रबंधन समिति ,होनहार विद्यार्थियों तथा समस्त अभिभावकों को दिया है। उनका कहना है कि एकता में ही बल है क्योंकि सबने मिलकर के काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय की छात्राओं ने हर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.