Monday, June 3, 2024
Home
उत्तर प्रदेश दर्पण
प्रतापगढ़, बाबागंज और रूपापुर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर।
प्रतापगढ़, बाबागंज और रूपापुर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 63 88 93 22 62) : प्रतापगढ़, बाबागंज और रूपापुर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि 33KVA की सप्लाई रात में आई आंधी तूफान की वजह से बाधित हुई जो अभी तक बहाल न हो सकी। लगभग 18 पोल के तार और इंसुलेटर नीचे जमीन पर आ गए थे। जिसे सुबह से बिजली विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
लगभग 01 घण्टे में आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। भीषण गर्मी में आज शहरी बिलबिला उठे। बीती रात दहिलामऊ सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ढाई बजे रात बहाल हो सकी थी। बड़नपुर के पास 33 केवीए लाइन में कमी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। आंधी तूफान से बाबागंज और रूपापुर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित है।
Tags
# उत्तर प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश दर्पण
Tags
उत्तर प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment