उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राष्ट्रवादी पार्टी के मुख्य कार्यालय पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की हुई मीटिंग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, June 10, 2024

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राष्ट्रवादी पार्टी के मुख्य कार्यालय पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की हुई मीटिंग।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 63 88 93 22 62) : आज दोपहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राष्ट्रवादी पार्टी के मुख्य कार्यालय पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की मीटिंग की गई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ अखिलेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पूनम सिंह और राष्ट्रीय सचिव प्रेम कुमार सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाषण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश ने अपने सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को और सक्रिय रूप से होकर कार्य करने का निर्देश दिया। 
    इस दौरान वह इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सीटों पर एनडीए गठबंधन की हार पर चर्चा की और उन्होंने बताया कि अब की बार कुछ सही प्रत्याशियों को मैदान में नहीं उतारा गया था उनकी जगह दूसरों को उतार दिया गया था एवं कुछ कार्यकर्ताओं की ढलाई का परिणाम रहा। जबकि स्वयं राष्ट्रवादी पार्टी ने इस चुनाव में एनडीए का खुल के समर्थन किया था। गठबंधन में सम्मिलित होकर उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख रूप से सक्रिय रहने के लिए एवं जनता के बीच में जाकर उसकी समस्याओं को समझने के लिए आदेश दिया।

    No comments:

    Post a Comment