हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक को लखनऊ से किया सकुशल बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 8, 2024

    हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक को लखनऊ से किया सकुशल बरामद।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : मोबाइल चलाने पर परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था नाबालिक।
    *बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का किया धन्यवाद।
    दिनांक 03/05/24 को खानपुर निवासी रविंद सैनी द्वारा अपने 14 वर्षीय बेटे के कहीं चले जाने की सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चे के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया आदि में सूचना प्रसारित करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।

    जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चे को गोल्फ सिटी लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा मोबाइल चलाने की रोक टोक करने पर बच्चे ने यह कदम उठाया था।

    No comments:

    Post a Comment