जसोल माजीसा मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, मां के दरबार में माथा टेक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में की खुशहाली की कामना - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 15, 2024

    जसोल माजीसा मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, मां के दरबार में माथा टेक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में की खुशहाली की कामना

    बालोतरा: ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) जसोल माता जी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,ज्येष्ठ माह की नवमी पर जसोलधाम में श्री राणीसा भटियाणीसा के दर्शन-पूजन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां के दरबार में माथा टेक श्रद्धालुओं ने की परिवार में खुशहाली की कामना । 
    इससे पूर्व नवमी को माजीसा की प्रतिमा का विशेष पूजन कर नए वस्त्रों, गहनों व फूल मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया, मंदिर परिसर स्थित श्री सवाईसिंह जी, श्री लालबन्नासा, श्री खेतलाजी, श्री भेरूजी व श्री बायोसा मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की दिनभर आवाजाही लगी रही, श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल की ओर से आज़ सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का लाभ मिला, इसी कड़ी में शुरू की गई अन्न प्रसादम योजना का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। आज शनिवार को अन्न प्रसादम (भोजनप्रसाद) का लाभ शिवसिंह राठौड़ माजीसा धाम बम्बु जिला चुरू ने लिया। जिसके तहत परिसर स्थित सभी मंदिरों में अन्न प्रसादम का भोग लगाकर कन्या पूजन किया गया।

    No comments:

    Post a Comment