Friday, June 14, 2024
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब को मिली बड़ी सफलता।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेल में बंद गैंगस्टर दीपक टीनू, लॉरेंस बिश्नोई और विदेश स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ गिरोह के एक गुर्गे, विजय निवासी गांव महमदपुर जिला मोहाली को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी को उसके जेल में बंद साथियों और विदेशी आकाओं द्वारा विपक्षी बंबीहा गिरोह के सदस्यों को मारने का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार किए गए इस आरोपी से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment