Monday, June 17, 2024
Home
पश्चिम बंगाल दर्पण
चित्तरंजन की समस्याओं पर एक बार फिर आईएनटीयूसी (इंटक) के सदस्यों ने चिरेका प्रशासन को घेरा।
चित्तरंजन की समस्याओं पर एक बार फिर आईएनटीयूसी (इंटक) के सदस्यों ने चिरेका प्रशासन को घेरा।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पश्चिम बंगाल (प्रहलाद प्रसाद उर्फ पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) : चित्तरंजन की समस्याओं पर इंटक के सदस्यों ने प्रशासन को एक बार फिर घेरा। (पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) पश्चिम बर्धमान के चित्तरंजन रेल नगरी में सोमवार को एनएफ- आईआर समर्थित इंटक के सदस्यों ने अपने जीएस इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में चिरेका के मुख्य विद्युत अभियंता के चेम्बर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए उन्हें मांगपत्र सौंपा। जीएस ने बताया कि कि पिछले कुछ दिनों से यहां प्राकृतिक आपदा की वजह से शहर में पानी और बिजली की समस्या से शहरवासी खासा परेशान हैं। इस समस्या को जहां जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है वहीं शहर की अन्य समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। मौके पर आईएनटीयूसी के जीएस इन्द्रजीत सिंह के साथ नेपाल चक्रवर्ती व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Tags
# पश्चिम बंगाल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पश्चिम बंगाल दर्पण
Tags
पश्चिम बंगाल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment