10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का पुलिस लाइन परिसर में हुआ वृहद योगाभ्यास का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, June 21, 2024

    10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का पुलिस लाइन परिसर में हुआ वृहद योगाभ्यास का आयोजन।

     


    प्रतापगढ़। संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा।

    दिनांक 21 जून को 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद स्तर पर पुलिस लाइन परिसर में प्रातः 6 बजे से वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया गया एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई । जनपद स्तर पर पुलिस लाइन में 21 जून को आयोजित दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, जनपदवासियों व अन्य सम्भ्रान्त लोगों ने सहभाग किया, योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग , इसके अतिरिक्त 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। 




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.