घर से बैंक में काम का बहाना बनाकर निकली महिला नहीं लौटी घर, परिजनों ने करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 8, 2024

    घर से बैंक में काम का बहाना बनाकर निकली महिला नहीं लौटी घर, परिजनों ने करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज।

     


    आनी(कुल्लू),8 जून।

    लालिमा देवी रावत।

    ज़िला कुल्लू के उप मण्डल आनी के तहत रोठी(शवाड) गांव से एक विवाहित महिला की गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है। आनी पुलिस के अनुसार चंद्रेश कुमारी पत्नी बृज लाल पुत्र जगी राम निवासी गांव रोठी डाकघर शवाड से 5 जून 2024 से घर से गायब है। बृज लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी 5 जून को घर से शवाड के लिए सुबह लगभग 8 बजे बैंक और डाकघर में काम बताकर निकली थी। उनकी अपनी पत्नी से दिन को लगभग 12 बजे बात भी हुई थी। परन्तु उसके बाद से उनकी पत्नी का फोन बंद चल रहा है। पत्नी के घर न लौटने पर उन्होंने अपनी सारी रिश्तेदारी और ससुराल में पूछताछ भी की;लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने इस बारे में पुलिस थाना आनी में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि उनकी पत्नी के बारे में किसी को भी अगर कोई खबर मिले तो उनके फोन नंबर 80917 49861 या पुलिस थाना आनी के लैंडलाइन नंबर 01904 -253310 पर सम्पर्क करें।

    No comments:

    Post a Comment