बालोतरा जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मदमस्त' के तहत महज़ तीन घंटे में की 92 कार्यवाही - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, June 9, 2024

    बालोतरा जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मदमस्त' के तहत महज़ तीन घंटे में की 92 कार्यवाही

    बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बालोतरा जिला पुलिस ने 'आपरेशन मदमस्त' के तहत मात्र तीन घंटे में की 92 कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि  जोधपुर पुलिस रेंज महानिरीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाया जा रहा विशेष "मदमस्त" अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार बालोतरा जिला  पुलिस ने मात्र तीन घण्टों में की कुल 92 कार्यवाही।
    बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के अनुसार अपराधी अक्सर अपराध करने से पहले शराब का सेवन करता है, उसके बाद अपराध की रूपरेखा तैयार कर घटना को कारित करता है, लिहाजा समय रहते उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अपराध को रोका जा सकता है। इसलिए उक्त अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही करना आवश्यक है। जिससे आमजन व महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके, इसी क्रम में अधिकाधिक कार्यवाही हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार बालोतरा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र कुमार यादव व समस्त वृताधिकारी जिला बालोतरा के सुपरविजन में जिला बालोतरा के सभी थानाधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग गठित पुलिस टीमों द्वारा आपरेशन 'मदमस्त' के तहत महज़ तीन घण्टों में कुल 92 कार्यवाही की गई।

    No comments:

    Post a Comment