लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, June 3, 2026

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।

    विपिन ओझा 
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD)न्यूज़।
    3 जून,प्रतापगढ़।
    * इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत।

    जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा बुधवार को कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में न्याय, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की जो मिसाल कायम की, वह आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा पिछड़े, दलित, आदिवासी और गरीब वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की "भागीदारी न्याय" की सोच इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज जरूरत है कि हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और समावेशी भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और संविधान बचाओ अभियान ने देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों में नई आशा का संचार किया है।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला सचिव के.के. शुक्ला, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव आशिक अली, मोहम्मद रऊफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



    No comments:

    Post a Comment