तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, June 29, 2026

    तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : जालंधर जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम द्वारा उपायुक्त वरजीत वालिया के ढाई महीने के बेटे को पोलियो की बूंदें पिलाकर किया गया।

    उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा अभिभावकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए कहा गया कि भारत को पोलियो मुक्त देश बनाए रखने के लिए पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की बूँदें पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने निवासियों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने की अपील की गई कि इस अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा छूट न जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग भी उपस्थित थे।
    उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सफलता के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

    जिले भर में 2,203 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें 2,107 घर-घर जाकर टीकाकरण करने वाली टीमें, 66 मोबाइल टीमें और 30 ट्रांजिट टीमें शामिल हैं। टीकाकरण अभियान की बारीकी से निगरानी करने और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए 267 पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment