ऊना (अंकुश शर्मा ): गगरेट और अंब क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन खासा प्रभावित किया। बारिश से इन क्षेत्रों में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। गुजरात से चलकर ऊना, अंब और दौलतपुर चौक तक आवागमन करने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंगल और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के बीच रद्द रही। अंब-अंदौरा और दौलतपुर चौक रेलवे ट्रैक पर बारिश के चलते मलबा आ पहुंचा। इस पर साबरमती एक्सप्रेस के पहिये नंगल रेलवे स्टेशन पर ही रोकने पड़े। इससे ऊना, अंब-अंदौरा सहित दौलतपुर चौक तक आने वाले यात्रियों को अधूरे सफर की समस्या का सामना करना पड़ा। मंगलवार को इस यात्रा से यात्रियों को महरूम रहना पड़ा। रेलवे स्टेशन ऊना के अधीक्षक रोदाश सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस नंगल स्टेशन तक ही आई। बाकी ट्रेनें समय पर आईं और गईं हैं।
Wednesday, September 20, 2023
Una News: ट्रैक पर मलबा आने से नंगल में रुकी साबरमती ट्रेन
Tags
# Una News
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
Una News
Tags
Una News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment