कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म घटना के आलोक में, एबीवीपी प्रतापगढ़ ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 18, 2024

    कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म घटना के आलोक में, एबीवीपी प्रतापगढ़ ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया

     *कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म घटना के आलोक में, एबीवीपी प्रतापगढ़ ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया

     

    17 अगस्त, प्रतापगढ़।

    मयंक शेखर मिश्रा।

    जिला संवाददाता,अखंड भारत दर्पण न्यूज ।

    पश्चिम बंगाल एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एबीवीपी ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला*

    कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म घटना के आलोक में, एबीवीपी प्रतापगढ़ ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया इस मौके पर नगर सह मंत्री स्वेता मिश्रा ने कहा महिलाओं के खिलाफ हिंसा ने बंगाल को बुरी और कट्टरपंथी ताकतों से त्रस्त कर दिया है, जो कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित हैं, आम लोगों का शोषण कर रही हैं और महिलाओं की गरिमा को परेशान कर रही हैं।


    इस मौके पर प्रांत सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा की बलात्कारियों को सह देने वाली ऐसी पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए, लगातार पश्चिम बंगाल में हो रहीं इस प्रकार की घटनाओं ने ममता सरकार की तुच्छ मानसिकता को भारत के लोगों के सामने दबी हुई सच्चाई को उजागर कर दिया है।

    इस मौके पर जिला संयोजक शुभम् मिश्रा ने कहा कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों को व्यावहारिक रूप से निष्क्रिय और अलग-थलग करने की राज्य सरकार और स्वयं ममता बनर्जी की कार्रवाइयों ने केवल अशांति को और बढ़ावा दिया है। इस मौके पर नगर मंत्री प्रभाकर पाण्डेय, तहसील सह संयोजक शिवांग श्रीवास्तव , आयुष दुबे ,रोहित उपाध्याय ,ऋषि शर्मा अमन श्रीवास्तव, नमन श्रीवास्तव ,सौम्य कौशल, आयुष दुबे, यश दुबे ,सागर शर्मा,वैभव शर्मा,शशांक सिंह,प्रिंस सरोज,सरफराज , आदि लोग

    No comments:

    Post a Comment