31 अगस्त,मनाली।
डी.पी.रावत।
राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन कुल्लू इकाई ने जिला अध्यक्ष सुषमा ठाकुर के प्रयासों से मिडिल स्कूल ओल्ड मनाली में सामान वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रीतम सिंह पूर्व बी.डी. सी. मुख्यातिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मिडल स्कूल को दो कमोड शॉवर व प्राइमरी स्कूल को तीन कमोड शॉवर बांटे गए । साथ ही सभी महिला अध्यापिका व बेटियां को सेनेटरी पैड बांटे गए । साथ ही जो बच्चे पहले दूसरे बी तीसरे स्थान पर रहे है उन सब को मेडल सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुषमा ठाकुर , राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर संदीप चौधरी , प्रदेश कोर्डिनेटर मीरा आचार्य ने अपने विचार रखे । साथ ही मुख्यातिथि ने भी अपने विचार रखे साथ ही बेटियां फाउंडेशन के किए जा रहे कार्यक्रम की खूब सराहना की । इस कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन से राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर संदीप चौधरी, प्रदेश कॉर्डिनेटर महिला विंग मीरा आचार्य, प्रदेश कार्यक्रम आयोजित प्रमुख दीप लाल भारद्वाज , जिला कुल्लू अध्यक्ष सुषमा ठाकुर, जिला कुल्लू महा सचिव सुमन कारपा सूद, जिला कुल्लू सचिव गीतिका शर्मा, जिला कुल्लू सह सचिव हेमलता , कार्यकारणी सदस्य अनु शर्मा , घमिर सिंह , रोहित उपस्थित रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.