SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 5 साल का बैन, ₹25 करोड़ का जुर्माना ,सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को भी शेयर मार्केट से बैन कर दिया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 24, 2024

    SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 5 साल का बैन, ₹25 करोड़ का जुर्माना ,सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को भी शेयर मार्केट से बैन कर दिया

     SEBI ने मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर लगाया 5 साल का बैन 

    प्रतापगढ़ 24 अगस्त 2024

    मयंक शेखर मिश्रा जिला संवाददाता 

    अखंड भारत दर्पण न्यूज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

    SEBI ने मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर लगाया 5 साल का बैन, 25 करोड़ का जुर्माना भी  SEBI ने फंड के हेरफेर के आरोप में उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को स्टॉक मार्केट से 5 साल के लिए बैन कर दिया है। अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


    सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य एंटीटीज को भी शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। इन पर अलग-अलग जुर्माना लगाया गया है। वहीं रिलायंस होम फाइनेंस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन किया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

    SEBI की ओर से जारी 222 पेज के फाइनल ऑर्डर के मुताबिक, जांच में पता चला कि RHFL के अधिकारियों की सहायता से अनिल अंबानी ने पैसों की हेराफेरी की। उन्होंने फंड का खुद इस्तेमाल किया, लेकिन दिखाया की ये फंड लोन के तौर पर दिया गया है।

    SEBI के आदेश से जुड़ी 4 बड़ी बातें...

    • बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस तरह के लोन को बंद करने और कॉर्पोरेट लोन्स की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया।
    • सेबी ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए, RHFL को धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों के बराबर जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। वहीं अन्य एंटीटीज ने फंड डायवर्जन में मदद की।
    • अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपए, अमित बापना पर 27 करोड़ रुपए, रवींद्र सुधालकर पर 26 करोड़ रुपए, और पिंकेश आर शाह पर 21 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
    • रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट, सहित अन्य कंपनियों पर फंड की हेराफेरी में शामिल होने के कारण 25-25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    रिलायंस इंफ्रा का शेयर करीब 11% टूटा, पावर में 5% की गिरावट
    सेबी के बैन के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस पावर में गिरावट है। रिलायंस इंफ्रा सबसे ज्यादा करीब 14%, रिलायंस होम फाइनेंस 5.12% और रिलायंस पावर 5.01% गिर गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.