अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
* संतोष कुमारी चेयरमैन भारत नारी शक्ति संगठन के वाइस चेयरमैन
* दिनेश ढल पीएसआईईसी पंजाब सरकार
* इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव इंद्र देव सिंह मिन्हास मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
सिविल सर्जन जालंधर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर के सहयोग से हमसफर यूथ क्लब के तहत तीसरा मुफ्त नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर निविआबादी संतोखपुरा के श्री गुरु रविदास धर्म स्थान मैनेजमेंट प्रबंधन गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा जो कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
क्लब के पदाधिकारी रोहित ने बताया कि तीसरा कैंप हमसफर यूथ क्लब की ओर से लगाया जा रहा है, जिसमें सिविल अस्पताल जालंधर में सिविल सर्जन जालंधर आई मोबाइल यूनिट सीनियर मेडिकल ऑफिसर गुरप्रीत कौर स्टेट अवार्डी द्वारा आंखों का मुफ्त चेकअप और ऑपरेशन किया जाएगा।
उन्होने यह भी बताया कि कैंप के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर मरीजों को मुफ्त आई ड्रॉप दवाईयां और काला चश्मा उपलब्ध कराएगी सिविल अस्पताल जालंधर द्वारा सभी टेस्ट मुफ़्त होंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.