मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा का हुआ जिला खेल कार्यालय में भव्य विदाई समारोह
मयंक शेखर मिश्रा जिला संवाददाता
अखंड भारत दर्पण न्यूज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़।जिला खेल कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा के स्थानांतरण पर जिले के विभिन्न खेल संघों और जिला खेल कार्यालय में तैनात अधिकारियों प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने भव्य समारोह आयोजित कर विदाई दी।सर्वप्रथम जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने मुख्य विकास अधिकारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिला कुश्ती संघ के सचिव जय बहादुर ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिले में किए विभिन्न सराहनीय कार्यों को याद करते हुए मुख्य विकास अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किए स्टेडियम के लिए तमाम सराहनीय कार्यों के लिए पूरे स्टेडियम परिवार और खिलाड़ियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष अश्वनी राणा , लालजी त्रिपाठी,हैंडबॉल प्रशिक्षक सचिन शुक्ला,जिला क्रिकेट के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी,कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा,कुश्ती संघ से देवेंद्र सिंह और राष्ट्रीय पहलवान गौरव सिंह,,कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, योगासन स्पोर्ट्स के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ,माध्यमिक खेल सचिव दिनेश पांडे,वॉलीबॉल संघ से सचिव विनोद यादव और राष्ट्रीय खिलाड़ी और जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह ,दिव्य साहू अनवर हॉकी सोसायटी से खुर्सीद और जसीम खान, लालजी त्रिपाठी,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी देवराज नंदन ओझा, विनीत मिश्र ,मनीष मिश्र ,रितिक श्रीवास्तव ,हरी लाल, पन्ना लाल हरिकेष और भी शहर के काफी सम्मानित और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.