अंजना(जूली),
ब्यूरो आनी।
16 अप्रैल।
नगर पंचायत आनी में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डल दण्डाधिकारी चेत सिंह (हि. प्र. से.) द्वारा उपमण्डल अधिकारी(नागरिक) सभागार में दिलाई गई और उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अपना कार्य ईमानदारी कर्मठता व निष्ठा से करने को प्रोत्साहित किया। इसी मौके पर क्यार कॉलोनी वार्ड से सदस्य सरसा देवी को अध्यक्ष और नाल्डेरा वार्ड से सदस्य देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र आनी के विधायक श्री किशोरी लाल सागर,कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष श्री अमर ठाकुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र ठाकुर और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.