आनी आसपास 24 घंटे समाचार बुलेटिन.24-04-2021 - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, April 25, 2021

    आनी आसपास 24 घंटे समाचार बुलेटिन.24-04-2021

     
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत कुंगश को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया । कुंगश पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया | पूरे प्रदेश में कुंगश पंचायत ने इस पुरस्कार के लिए पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री की तरफ से यह पुरस्कार डी सी कुल्लू डॉ ऋचा वर्मा ने कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश कुमार को प्रदान किया |इस पुरस्कार के साथ पंचायत को 8 लाख रूपये की नकद राशि प्रदान की गई ।

     27 अप्रैल मंगलवार को नोगली निरमंड 22 केवी उच्च ताप लाइन में मरम्मत कार्य के चलते निरमंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी |जिससे ओवेरी , निरमंड, कोयल, बायल, अरसु, बागीपुल, रेमू, उरटू तथा आसपास के क्षेत्रो मे सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिभाग ने जनता से सहयोग की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment